कंपिल (सं.)। पुलिस ने पांच जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पांच जुआरियों रिंकू, विवेश, राजीव, जीतू व रामू निवासी कम्पिल को दबोच लिया। वहीं जुआरियों से लगभग छ: हजार की नगदी भी बरामद हुयी। पुलिस को देख कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार दोपहर सभी का चालान कर दिया।—————
