२८ अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होगा सम्मेलन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डॉ0 अरुण पाठक ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक तीन सत्रों में ली।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया आगामी 28 अक्टूबर को कानपुर के निराला नगर मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता कानपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया आगामी 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में होने वाला महिला सम्मेलन कादरी गेट स्थित ओपी लॉन में आयोजित होगा। कानपुर में होने वाले अनुसूचित मोर्चे के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए चार पहिया वाहनों एवं बसों की व्यवस्था की गई है।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित वर्ग को भी विशेष रूप से जोडऩे की योजना बनाई जा रही है। जिसके लिए कानपुर में होने वाले अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में पूरे क्षेत्र में अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। पिछले महीने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ने दलित बस्तियों में जाकर संपर्क अभियान चलाया ज्यादा से ज्यादा अनुसूचित वर्ग को भाजपा से जोडऩे के लिए संगठन के द्वारा अनेक कार्यक्रमों की योजना है। जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डा0 अरुण पाठक ने कहा पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सम्मेलन में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। संगठन के कार्यकर्ता इन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल विधानसभा व जिला स्तर पर बैठक करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं की जाए। जनप्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। बैठक सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता, पियूष त्रिपाठी, डीएस राठौर, सुनील रावत, फतेह चंद्र वर्मा, संजीव गुप्ता, राहुल कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, कुंवर जीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
