सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैंग रेप पीडि़ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया। बीते 23 अगस्त 2022 को थाना मऊदरवाजा के एक गाँव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी सादाब, बसीम पुत्र बशीर खां व बशीर खां निवासी हाथीपुर के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे आरोपी जेल भी गये थे। बीती रात पीडि़ता के परिजन दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। उसी दौरान पीडि़ता ने शौचालय के गेट में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी बहन ने उसे फांसी पर झूलता हुआ देखा, तो चीख निकल गयी। चीख सुनकर सो रहे परिजन जाग गये और उसे नीचे उतारा और एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमटी प्रमोद कुमार ने रात 11.30 बजे उसे भर्ती कराया। जहाँ उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच की जा रही है। —————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *