टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से बाइक सवार चालक सहित दो लोग गंभीर से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीचसी शमशाबाद में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू निवासी शीशराम पुत्र श्यामलाल साथी मुन्नालाल पुत्र राम लडै़ते के साथ बाइक द्वारा सोमवार को आवश्यक कार्य से फर्रुखाबाद गया था। कार्य से निवृत्त होने के बाद वापस लौट रहे थे। फर्रुखाबाद से शमसाबाद जाने वाले नगला नान के निकट शमशाबाद से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे अज्ञात टेंपो के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुन मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच टेंपो चालक मौका पाकर टेंपो सहित फरार हो गया। भीड़ में कुछ लोगों ने दुर्घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक शमशाबाद में भर्ती कराया तथा जानकारी के आधार पर दुर्घटना की सूचना पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायलों का उपचार कराकर घर ले गए। ————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *