कायमगंज, समृद्धि न्यूज। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव अचरिया बाकरपुर निवासी प्रवीन कुमार ने संदिग्ध हालत में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी सतेंद्र ने संदिग्ध हालत मे कीटनाशक पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। ——————-
