रावण के पात्र को बदलने पर रामादल के पात्रों ने रामलीला का किया बहिष्कार

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पर लगाये कई गम्भीर आरोप, मांगा इस्तीफा आनन-फानन में पुराने पात्रों को तैयार कर कराया गया लीला का मंचन

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। रामलीला कमेटी अध्यक्ष के तानाशाही रवैया के चलते रामादल के हनुमान सहित सभी पात्रों ने रामलीला का बहिष्कार कर दिया। रावण के किरदार को निभाने वाले पात्र को बदलने पर शुरू हुआ विवाद। कमालगंज नगर में चल रही रामलीला में अव्यवस्था के चलते गुरुवार को रामलीला के पात्रों एवं जनता का गुस्सा कमेटी पदाधिकारी एवं कमेटी अध्यक्ष के खिलाफ फूट पड़ा। गुरुवार को दशानन (रावण) के वध के दिन रामलीला पात्रों के द्वारा रावण का किरदार निभाने वाले पात्र को बदलकर दूसरे को रावण का किरदार निभाने के लिए बैठा दिया गया। रामदल सहित रावण दल के पात्रों ने रामलीला का बहिष्कार कर दिया एवं सभी पात्र अभिनय छोड़कर एकत्रित होकर बैठ गए। जिससे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष के हाथ पांव फूल गये। रामलीला के पात्रों एवं जनता के द्वारा तुरंत रामलीला कमेटी अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर नये अध्यक्ष के गठन के लिए नारेबाजी एवं जय श्रीराम के नारे लगाए गए। जिस पर रामलीला कमेटी के द्वारा पात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई और कहा गया की रामलीला के पात्रों द्वारा ऐसे वक्त पर मना नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वह प्रति पात्र 20000 का भुगतान रामलीला कमेटी के द्वारा किया जाता है। जिस पर कमेटी संचालक एवं पूर्व में रामलीला मेें बनने वाले पात्रों एवं रामलीला कराए जाने वाले लोगों द्वारा कहा गया यह रामलीला कमेटी की तरफ से असत्य कहा गया है, क्योंकि रामलीला में बनने वाले पात्र कोई भी रुपये रामलीला कमेटी से नहीं लेते हैं। यह निराधार आरोप रामलीला कमेटी के द्वारा लगाया गया है। वहीं कस्बा इंचार्ज प्रशांत कुमार ने भी रामलीला पात्रों को मनाने का प्रयास किया गया। विवाद की वजह कमेटी रामलीला में बनने वाले पात्रों के लिए भी कपडे कमेटी उपलब्ध नहीं करा सकी एवं चंदे की रकम में गोलमाल करने का आरोप पात्रों एवं लोगों द्रारा रामलीला अध्यक्ष व पदाधिकारियों के ऊपर लगाया गया और एक ही बिरादरी का कमेटी में होना व अपनी चलाना विरोध का कारण बना। वहीं मामले को बढ़ता देख रामलीला कमेटी के द्वारा आनंन-फानन में दूसरे पात्रों को तैयार करके रामलीला की लीला का आरंभ करवाया गया। वहीं नगर की जनता में रामलीला कमेटी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है और नगर के लोग बराबर रामलीला अध्यक्ष का इस्तीफा मांग रहे हैं। ————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *