चोरी के दो बैटरा व इन्वर्टर सहित एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चोरी के दो बैटरा व एक इन्वर्टर सहित एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकराी के अनुसार अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक गिरीश कुमार व उप निरीक्षक प्रमोद कुमार व उप निरीक्षक मोहम्मद अकरम मय हमराही फोर्स द्वारा 01 नफर अभियुक्त छोटे लल्ला उर्फ बबलू उम्र करीब २७ वर्ष पुत्र रनवीर सिंह निवासी कलौली महबुल्लापुर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिय। उसकी निधानदेही पुलिस ने चोरी के दो अदद बैटरा व एक अदद इन्वर्टर बरामद किया। पूछताछ में उक्त चोर ने बताया कि मंै अपने साथी भानू पुत्र बलवीर सिंह निवासी कलौली महबुल्लापुर थाना नवाबगंज के साथ दिनांक 11-१2 अगस्त की रात्रि में ग्राम भगौरा के सरकारी पंचायतघर के सचिवालय के दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में रखे हुये इन्वर्टर, बैटरी चोरी की थीं तथा दूसरी रखी एमरॉन कम्पनी की बैटरा के सम्बन्ध में बताया कि मैंने व मेरे गांव के भानू पुत्र बलवीर ने मिलकर दिनांक 14-15 जून की रात्रि में ग्राम हुसैनपुर के सरकारी पंचायतघर के सचिवालय के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखा सामान व बैटरा चोरी किया था। आज वही इन्वर्टर व बैटरा बेचे के लिये मैं व भानू जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। —————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *