सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनायी गई वाल्मीकि जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जयंती हर्षोलास के साथ मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माला एवं पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण हमारे जीवन को प्रेरणा देती है। जिला सचिव विजय अनुरागी ने आए हुए सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर बेंचेलाल यादव, मुजीब उल हसन, सुलक्षणा सिंह, शिवशंकर शर्मा, राजेश बाथम, अमन कश्यप, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती सभी जनपदों में मनाई जा रही है। उसी के तहत पार्टी कार्यालय पर वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *