
भरत मिलाप कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़
ब्राह्मण महासभा ने रामलीला की जमीन को कब्जा मुक्त कराने व रामलीला कमेटी भंग करने की उठायी मांग
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भरत मिलाप कार्यक्रम समापन के बाद ब्राह्मण महासभा ने रामलीला की जमीन पर अबैध कब्जाधारकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही एवं रामलीला कमेटी को भंग करके सर्व समाज के लोगों से नई कमेटी गठित करने की मांग की।कमालगंज नगर में रामलीला में आज रावण वध के बाद राम-भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राम, माता सीता एवं लक्ष्मण के स्वागत के लिए भरत, शत्रुघन एवं अयोध्यावासियों के द्व्रारा स्वागत के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें राम भरत का अद्भुत मिलन देखकर लोगों के आनंद की सीमा ना रही। दर्शकों के द्वारा जय सियाराम एवं जय भरत लाल के जयकारे गूंजते रहे। राम के प्रति भरत के प्रेम को देखकर लोगों में भाई के प्रति प्रेम देखकर लोगों की आँखें नम हो गर्इं एवं भरत का राम की अनुपस्थित में राज के संचालक में राजगद्दी पर ना बैठकर पूरी जिम्मेदारी से राज्य का संचालक करना उनकी महानता को दिखाता है। कमालगंज का भरत मिलाप उत्तर प्रदेश में अपनी अहम् जगह रखता है। जिसमें राम से मिलने के लिए भरत शत्रुघन का सीने के बल रेंगते हुए आकर राम से भेंट करना एवं राज्य का सिंहासन सौंपना। भरत मिलाप के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन और थाना कमालगंज के पास कब्बाली का आयोजन राम भरत मिलाप में चार चॉद लगा देता है। वहीं ब्राह्मण सभा कमेटी के द्बारा जिला प्रसाशन से मांग की गई की सालों से रामलीला मैदान पर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा करके पक्के निर्माण कर लिए गये हैं। उन पर रामलीला मैदान की नाप जोख कर बुलडोजर चलाया जाये।
