
कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से भी किया था इन्कार
इंडिया गठबंधन स्वार्थी और मौका परस्त लोगों का है
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के जनपद आगमन पर नेता व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। वह नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कादरीगेट स्थित एक लॉन में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 140 करोड़ लोगों की आस्था का राम मंदिर निर्माण पूर्ण हो गया है। हमारे लिए गर्व की बात है भगवान रामलला अपने गर्भ में स्थापित है। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्थित्व को मानने से भी इनकार किया था। हमारा संकल्प है अपनी परम्परा और अपनी आस्था को बनाये रखना है। इंडिया गठबंधन स्वार्थी और मौका परस्त है। भ्रष्टाचारी स्वार्थी लोग कुछ भी कह सकते है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री ने पारित कर महिलाओं को एक सौगात दी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ रही थी और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए हर समय तैयार है। समय की मांग को पूरा करते हुए बिल पास किया गया। पूरे देश भर में सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा, जनगणना प्रस्तावित है। बहुत जल्द जनगणना के बाद नियमानुसार 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की जायेगी। जो आरक्षण की व्यवस्था है उसे लागू किया जायेगा। स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस पर बयान देना चाहिए। हमारी प्राथमिकता में जाति नहीं गरीब है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी नारी शक्ति सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे महिलायें सशक्त होगी और उनका अधिकार सुरक्षित रहेगा। सांसद मुकेश राजपूत, महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता डा0 रजनी सरीन, प्रदेश की पदाधिकारी उर्विजा दीक्षित व जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने भी विचार रखते हुए महिलाओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ताईक्वांडों की खिलाड़ी बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोगों ने शाल ओड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी/वरिष्ठ नेता विकास राजपूत ने महारानी रानी लक्ष्मीबाई का स्मृति चिन्ह प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भीड़ देखकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद दिखायी दिये। प्रदेश अध्यक्ष को 51किलों की माला भी पहनाई गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक डा0 सुरभि, एमएलसी डा0 अरुण पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो/ एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह राठौर, जितेन्द्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, अश्नील दिवाकर, विजय गुप्ता, सुनील चक, रामवीर चौहान, सभासद बिटान देवी चौहान, सुमन राठौर, रमला राठौर, ममता सक्सेना, हिना दुबे, रश्मि दुबे, प्रीती तिवारी, शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।

