
भंडारे का हुआ आयोजन, भक्तों ने पहुंचकर ग्रहण किया प्रसाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अश्विन कृष्णपक्ष द्वितीयवार सोमवार को सांई मीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन शिर्डी धाम के प्रांगण स्थित सांई मीर ध्यान मंदिर में प्रात: ६:०० बजे बाबाजी का मंगल स्नान, रुद्राभिषेक, कांकड़ आरती कराकर चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन सांई मीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन शिर्डी धाम के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन के सानिध्य में संरक्षक बाबू सिंह यादव (दद्दूजी) के आगमन के पूर्व द्वितीय दिवस पूजन का आयोजन शिर्डी से आये पुरोहित चंद्रशेखर कुलकर्णी एवं योगेश गुरुजी, वैभव गुरुजी द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ एवं यज्ञ की पूर्णाहुति, मध्यान्ह आरती के पश्चात बाबा को भोग लगाकर प्रसाद व भंडारे के आयोजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात सांई बाबा से इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों, छात्रों द्वारा समस्त विश्व के कल्याण की कामना की गयी। इस आयोजन में सांई मीर परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

