पूर्व में भरे गए औषधीय सैंपल जांच में हुए फेल
फर्म पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार स्वापक एवं मन प्रभावित औषधीय की रोकथाम हेतु जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा राजीपुर, कमालगंज स्थित ओम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया गया। फर्म प्रोपराइटर के द्वारा क्रय-विक्रय अभिलेख नहीं दिखाए गए एवं अन्य कमियां पाई गई। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध औषधीय (Defen Forte Tablets) NSAID वर्ग की नमूने भरे गए। जहां पर कालातीत औषधीय के रखने हेतु पृथक व्यवस्था नहीं पाया गया है। वहीं 10 संदिग्ध दवा खरीद का बिल नहीं दिखाया गया। इसके बाद औषधि निरीक्षक फर्रुखाबाद द्वारा हिन्द मेडिकल स्टोरए जहानगंज का निरीक्षण किया गया और सैंपल (Betamethasone Tablets) स्टेरॉयड श्रेणी का लिया गया। भरे गए औषधि को राजकीय प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया एवं फर्म में व्याप्त कमियों के निस्तारण हेतु फर्म प्रोपराइटर को कारण बताओं नोटिस जारी कराया जाएगा। पूर्व में लिए गए नमूने को राजकीय प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अधोमानक श्रेणी का घोषित किया गया था। जिसके क्रम में अक्टूबर माह में रजत कुमार पांडे ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा विवेचना उपरांत 4 फॉर्म के ऊपर अधोमानक औषधि निर्माण करने की दृष्टिगत दोषी होने पर सीजेएम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है।
