मनरेगा कमिश्नर ने हुसैनपुर तराई में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

शमसाबाद. समृद्धि न्यूज। शमशाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत हुसैनपुर तराई में मंगलवार को मनरेगा के कमिश्नर अनिल पांडे ने एक चकमार्ग व अमृत सरोवर तालाब की जांच पड़ताल की। उन्होंने कई जगह चक मार्ग पर फीता रखकर उसकी चौड़ाई नापने का भी कार्य किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सही एवं स्वच्छ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में धांधली बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पड़ताल करने के बाद मनरेगा कमिश्नर ने विकास खंड कार्यालय में भी मनरेगा अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को ब्लॉक कार्यालय के अंदर भटकने नहीं दिया गया। विकास खंड कार्यालय से बाहर निकलते ही कमिश्नर अनिल पाण्डे सीधे गाड़ी में बैठे और चले गए। उनके चले जाने के बाद ब्लाक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *