
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 14८वीं जयंती के अवसर पर अपना दल एस के प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट ने फैजबाग चौराहा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें सरदार पटेल के पद चिहों पर चलकर राष्ट्र हित में कार्य करने चाहिए, तभी हम लोगों की लौह पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उनके साथ अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार ने भी पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अपना दल एस के सदस्य अभिनेंद्र सिंह गंगवार सहित अपना दल एस के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
