साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित पिकअप लोडर खाई में पलटा

चालक सहित अन्य सवार बाल-बाल बचे
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित पिकअप लोडर खाई में गिरकर पलट गया। जिससे चालक व सवार बाल-बाल बच गयेजानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद-शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अलेपुर निवासी पिकअप लोडर चालक मोहन बुधवार को पिकअप लोडर लेकर शमशाबाद जा रहा था। शमसाबाद रोशनाबाद मार्ग पर मोहल्ला अलेपुर के निकट स्थित जारत के सामने गुजरते समय अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित पिकअप लोडर खड्ड में गिरकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित सवार बाल बाल बच गए। जबकि साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना शमशाबाद पुलिस को दी गई। जिस पर शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल की। दुर्घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना था दुर्घटना में पिकअप लोडर के पलटने की सूचना दी गई थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया। किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *