
समाजवादी पार्टी नेताओं ने भी दी प्रदेश सचिव को बधाई
फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल एवं समृद्धि मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं जनपद के अग्रेतर समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव ने अपना 50वां जन्मदिवस बेहद सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने मेडिकल कालेज कैम्पस स्थित आवास पर अपनी पत्नी एवं संस्था की डायरेक्टर डॉ. अनीता रंजन एवं पुत्र कृष्णव के साथ पौधरोपण किया और आम जनमानस को पर्यावरण का संरक्षण करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बीच कपड़े और मिठाइयों का वितरण भी किया।
इस अवसर पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल परिवार ने चेयरमैन सर को बधाई देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। उनके प्रशंसकों एवं शुभचिन्तकों द्वारा बधाइयां देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो चुका था। चेयरमैन डॉ. जितेन्द्र यादव ने सभी आगंतुकों की बधाइयां स्वीकार कर उनसे बड़ी आत्मीयता से भेंट की। पौधरोपण के समय महाविद्यालय उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीतू श्री,डॉ. मुकेश कुमार विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अनूप कुमार, एच. आर.निधि तिवारी, सबलू, संतोष, जावेद तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को उनको आवास पर पहुंचकर बुके भेंट कर अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी। बधाई देने वालों में वरिष्ठ सपा नेता सुरेन्द्र सिंह गौर, रामानन्द प्रजापति, उमेश यादव, अमीर सिंह यादव, चंचल गौर, जगदीश सिंह यादव, शीबू, धीरज, डॉ. हरिनन्दन, डॉ. अजय यादव, महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव अमन वर्मा, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, रविनेश कुशवाहा, सीता सिंह आदि शामिल हैं।
