10 नवंबर को भव्यता से मनाया जायेगा आयुर्वेद दिवस-डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के निर्देशानुसार अष्टम आयुर्वेद दिवस १० नवम्बर के उपलक्ष्य में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद विषय पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने तीन बिन्दु छात्रों के लिए आयुर्वेद, किसानों के लिए आयुर्वेद, जनस्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद पर व्यापक समीक्षा की। सभी आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सालयों के निकटतम विद्यालयों में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों द्वारा आयुर्वेद के बारे में जागरुक करना, चित्रकारी प्रतियोगितायें व अन्य प्रतियोगितायें आयोजित करायी जायेगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिसमें आयुर्वेद मेडिकल कालेजों को विशेष सहयोग रहेगा। वहां पर ७ नवम्बर से १० नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा १० नवम्बर को भव्य रुप से आयुर्वेद दिवस भी मनाया जायेगा। किसानों के लिए आयुर्वेद पर भी चर्चा की गई। जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु आयुष के समस्त विधाओं द्वारा जागरुकता कैम्प, रैली निकाली जायेगी। आयुष हेल्थ कैम्पों का आयोजन आयुर्वेद दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला वन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचनाधिकारी, समस्त आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *