कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पथरी का विरवा पीने जाते समय मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। कायमगंज मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सितऊवापुर निवासी आदित्य उम्र 21 वर्षीय पुत्र चन्द्र प्रकाश के पथरी होने पर उसका विरवा पीने के लिए अपने मौसेरे भाई सूरज उम्र 24 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र निवासी भाऊपुर थाना कादरीगेट को अपने साथ बाइक द्वारा कम्पिल के गाँव सिवारा के निकट जा रहा था। रास्ते में मार्ग दुघर्टना में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेन्स द्वारा कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
