प्री टेस्ट में प्रेरणा आशुतोष और निबंध प्रतियोगिता में पलक गुप्ता को मिला पहला स्थान

स्वस्थ जीवन और आयुर्वेद विषयक निबंध में प्रांशु देवी द्वितीय तथा राज पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे
नवप्रवेशित विद्यार्थियों की प्री टेस्ट परीक्षा में आर्यन, गोपाल, नवीन, स्नेहा, तन्नू द्वितीय तथा ज्योति यादव को मिला तीसरा स्थान
फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को आयोजित नव प्रवेशित विद्यार्थियों की स्वस्थ जीवन एवं आयुर्वेद विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता में छात्रा पलक गुप्ता 10 में से 9.75 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं नवप्रवेशितों की प्री टेस्ट परीक्षा में छात्रा प्रेरणा आशुतोष ने सर्वाधिक 30 में से 23 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों से प्रयत्नशील रहते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्षस्थ पाने का प्रयास करने की सलाह दी।मिली जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस से पूर्व मनाये जा रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को स्वस्थ जीवन एवं आयुर्वेद विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में छात्रा प्रेरणा आशुतोष प्रथम स्थान पर जबकि प्रांशु देवी द्वितीय स्थान पर तथा छात्र राज पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त साउदेकुक्कुम अजय को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरुस्कृत किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों की प्रारंभिक दक्षता परीक्षा का परिणाम भी सोमवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में 30 अंक के 30 प्रश्न पूछे गए थे। छात्रा प्रेरणा आशुतोष ने 23 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त कियाए जबकि 5 विद्यार्थियों ने 20 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों में आर्यन शर्मा, गोपाल गुप्ता, नवीन कुमार चौहान, स्नेहा शुक्ला तथा तन्नु पटेल के नाम शामिल हैं जबकि छात्रा तन्नु पटेल ने 19 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने सभी विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरुष्कृत किया। इस अवसर पर डॉ0 वीरेन्द्र सिंह यादव, डॉ0 अंकुर सक्सेना, डॉ0 पंकज शुक्ला, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेयए आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *