दीपावली पर धमाकेदार पटाखे न छुड़ाने की दिलायी गयी शपथफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पू0मा0वि0 अमलैया आशानन्द शमशाबाद में ब्लाक स्काउट मास्टर राजकुमार ने विद्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। साथ ही प्रतियोगितायें सम्पनन करायी गयी। चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। काजल प्रथम, इंद्रेश द्वितीय, प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सेजल प्रथम, सविता द्वितीय, नेहा व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपावली पर छात्र-छात्राओं ने दीप सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। काजल, शशी, अंशिका प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। माखन चोर चित्रपर विशेष ध्यान आकर्षित रहा। कक्षा ६ के आनन्द ने चित्र बनाकर सबको आकर्षिक किया। स्काउट मास्टर राजकुमार ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि दीपावली पर धमाकेदार पटाखे न छुड़ायें। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। घर में फूलों को सजाकर मिट्टी के दीपक को जलायें। इस मौके पर निशा, सरला, बसंती आदि मौजूद रहीं। सभी को धमाकेदार पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान हरीश कुमार, अतुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
