एस.एस.पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एस0एस0 पब्लिक स्कूल में भारगवान श्रीराम का राज्याभिषेक के साथधूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। मैंनेजर अनुपम अवस्थी, चेयरमैन सुरेश अवस्थी ने गणेश लक्ष्मी का पूजन कर दीपोत्सव सम्पन्न कराया। प्रधानाचार्य देवेंद्र नरायण अवस्थी ने भगवान श्रीराम के स्वरुपों का तिलक कर आरती उतारी। राम लक्ष्मण के स्वरुपों में बने नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मंत्रमुग्ध किया। साथ ही हनुमानजी का वेष धारण कर बच्चों ने दीपावली मनायी। अविरल, पियूष, यश, अनुष्का, लक्ष्मी, नेमा, सरस्वती, छवि ने स्वरुप का रुप धारण किया। शिक्षिका लक्ष्मी मिश्रा, राहुल मिश्रा, राजेश तिवारी, सोनू सिंह, रिया आदि ने व्यवस्था देखी। बच्चों ने उत्साह के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र नरायन अवस्थी ने आरती उतारकर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *