प्राथमिक शिक्षक ने १४ नवंबर को अवकाश घोषित करने की उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए मांग की है कि ११, १२, १३ व १५ नवंबर को अवकाश है। ऐसी स्थिति में १४ नवंबर को विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाये। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए बच्चे नहीं आयेंगे। साथ ही जो शिक्षक दूसरे जनपद में रहते हैं वह बीच में आने में असमर्थ रहेंगे। आने जाने में मुश्किल होगी व त्यौहार को देखते हुए भीड़ रहेगी। भाईदूज का त्यौहार दो दिन तक चलता रहता है। ेऐसी स्थित में २९ जुलाई का अवकाश निरस्त कर १४ नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *