स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को किया गया जागरुक

राजपूताना पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिलाधिकारी संजय सिंह व नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर चलाये जा रहे स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरुकता पंजीकरण कार्यशाला का आयोजन राजपूताना पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर संदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा व स्काउट मास्टर जितेंद्र सिंह राठौर, गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह, स्काउट मास्टर भुवनेश भदौरिया व स्काउट मास्टर गौरव शाक्य ने कक्षा ६ से लेकर कक्षा १२ तक के विद्यार्थियों को मतदाता जागरुकता की जानकारी दी और स्वीप के तहत मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत २५-२६ नवंबर व ०३ दिसंबर को जनपद में अपने मतदान केंद्र के बूथों पर जाकर १८ वर्ष की उम्र पार कर चुके नव युवकों का पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। भुवनेश भदौरिया ने छात्रों को मतदान का महत्व बताया तथा विद्यार्थियों को शपथ दिलवायी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें येलो हाउस को प्रथम स्थान, ब्लू हाउस हाउस को द्वितीय स्थान एवं ग्रीन और रेड हाउस को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में स्काउट गाइड के समस्त पदाधिकारी डायरेक्टर संदीप सिंह राठौर तथा विद्यालय के एडवाइजर ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *