राजीव श्रीवास्तव बने कायमगंज के बीईओ, हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कायमगंज में खण्ड शिक्षाधिकारी का चार्ज राजीव श्रीवास्तव को सौंपा है। बीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बीआरसी कायमगंज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था को सृदृढ़ करने के लिए विद्यालय वार जाकर नियमानुसार पठन पाठन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसमें सभी शिक्षकों का सहयोग चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला ने बी.आर.सी. पहुंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, मुकेश राजपूत, संदीप सिंह, राजकुमार, राजवीर, सूरज, आकाश पाल आदि लोग मौजूद रहे और दीपावली पर मिठाई खिलाकर बीईओ को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *