शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी आकाश गंगवार पुत्र प्रमोद कुमार ने गांव के ही नितिन कुमार उर्फ गोलू पुत्र धर्मेंद्र उर्फ मुल्ले, बिट्टू पुत्र संजू, आलोक पुत्र अमर सिंह, मोनू पुत्र आलोक, संजू पुत्र अमर सिंह तथा धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह सहित आधा दर्शन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 11 नवंबर की सुबह 10 बजे के करीब आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश के चलते घर पर धावा बोला। सभी आरोपी लाठी-डंडे तथा असलाह लिये थे। आरोपियों द्वारा घर के दरवाजे पर गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर लाठी-डंडों तथा असलाहों से मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर जब तक मुहल्ले के लोग आते, तब तक आरोपी परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी अगर पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा। फिलहाल पीडि़त ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की।
