नगर में धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनायी गयी। भक्तों ने पहुंचकर मंदिरों में माथा टेंका और सर्वमंगल की कामना की।दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन माता काली की पूजा के साथ पवन पुत्र हनुमान का जन्म दिवस भी मनाया जाता है। वही शनिवार को मंगला-दर्शन, चोला श्रृंगार अखण्ड- पाठ श्री सुन्दरकाण्ड पाठ के द्वारा हनुमान जी की उपासना की गयी। सायंकाल महाआरती, भजन, कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। हवन पूजन एवं सुंदरकांड का पाठ मंगला आरती चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समित द्वारा सुंदरकांड का पाठ घनश्याम बाजपेई, निर्मल दीक्षित, नवीन कौशल गुप्ता, प्रशांत सिंह अशोक वर्मा, संजय गर्गए आदि भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर के प्रमुख महंत के चन्द्र प्रकाश औदिच्य ने बताया कि जो लोग श्रद्धा भाव से श्री हनुमान की उपासन करते हैं उनके समस्त प्रकार के कष्टो का नाश हो जाते हैं। हजारों भक्तों ने श्री हनुमान जी की उपासना कर मान्नते मांगी। हनुमान जी की कृपा से जीवन के सम्पूर्ण कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं त्यागी जी मण्डल द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, अरुण, हिमाशु, दीपक औदिच्य, सरल दुबे, अशोक गौड़, महेंद्र भदौरिया, पिंकू वर्मा, विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आनंद आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *