पटाखा चलाते समय गिलास टूटकर युवक की गर्दन में घुसा

कंपिल :
पटाखा चलाते समय गिलास टूटकर युवक की गर्दन में घुस गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे।

क्षेत्र के गांव नगला खाड़े निवासी बुद्धपाल का पच्चीस बर्षीय पुत्र सुधीर रविवार सुबह लगभग छः बजे घर के बाहर गिलास के नीचे पटाखा लगाकर चला रहा था। पटाखा चलने के बाद अचानक गिलास टूटकर उसकी गर्दन में घुस गया। युवक लुहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब तक स्वजन कुछ समझ पाते तब तक युवक की मौत हो गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक की पत्नी ब्रजबाला का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्रियां कोमल व काजल हैं। दोपहर बाद स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *