एचटी लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलसा

कंपिल:
एचटी लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलस गया।स्वजन इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया रेफर किया गया। स्वजन मासूम को निजी अस्पताल ले गए जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी विनोद का चार बर्षीय पुत्र राघव शनिवार शाम बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर से निकली एचटी लाइन को अचानक उसने पकड़ लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन आनन फानन में मासूम को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक तीन भाई बहिनो कल्पना व योजना में सबसे छोटा था। मृतक की माँ भगवान श्री का रोरोकर बुरा हाल हो गया। स्वजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। रविवार दोपहर तक कोई भी अधिकारी मृतक के स्वजनों की सुधि लेने नही पहुंचा। जिससे स्वजनों में रोष व्याप्त है। स्वजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *