शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त ने गाली-गलौज तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले सभी आरोपी भाईयों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रावत टोला निवासी दीपक शर्मा पुत्र राजेश कुमार ने बुधवार को शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा मंगलवार को वह अपने घर पर लेटा हुआ था। इस दौरान मोहल्ले का विजय कश्यप पुत्र नन्हें घर के दरवाजे पर आया तथा अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पड़ोसी दीपक को जमीन पर उठाकर पटक दिया तथा लात-घूसों से मारपीट की। पीडि़त के अनुसार शोर मचाये जाने पर जब दीपक के भाई अवनीश तथा विशाल ने बचाने की कोशिश की, तो दीपक तथा दीपक के भाइयों को भी आरोपी के भाई अनूप तथा नितेश ने गाली-गलौज कर लात -घूसों से पीटा। चीख पुकार सुनकर जब मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तथा बीच बचाव की कोशिश की, तो आरोपीजन अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पीडि़त ने सभी आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
