नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया
पीडि़त पूर्व प्रधान ने गांव के ही संदिग्ध लोगों के खिलाफ दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू निवासी पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र राजपूत के खेत में धान की फसल तैयार थी। जिसे कटवाकर खेत में ही ढेर लगा दिया गया था। अगले दिन घर लाने की तैयारियां की जा रही थीं। शिकायती पत्र के अनुसार बीते दिवस की रात्रि गांव के ही जुआरियों ने जुआ खेला। फिर आग लगा दी। जब आग धू-धू कर जलने लगी, तो किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पूर्व प्रधान को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से डीजल इंजन पंप सेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी की घटना पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में पुआल तो जल गया, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। पूर्व ग्राम प्रधान ने पुआल के ढेर में आग लगने वाले लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी।
