आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी व नारेबाजी करने पर 12 पर मुकदमा दर्ज

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो याकूतगंज क्षेत्र का था। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए १०-१२ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।याकूतगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने दर्ज कराये मुकदमे में दर्शाया कि १४ नवम्बर को वह हमराह कां0 अंकुश कुमार के साथ याकूतगंज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें १०-१२ अज्ञात व्यक्ति बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे। केसरिया रंग के कपड़े पहने थे और केसरिया रंग के झण्डे पकड़े थे। जो धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर नारेबाजी कर रहे थे। जिससे धर्म विशेष की धार्मिक भावनायें आहत होने की संभावनायें है। वीडियो में दुर्गा पैलेस दिखाई दे रहा है। जो चौकी क्षेत्र में कानपुर रोड पर स्थित है। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए १०-१२ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *