बसपा नेता डॉ0 अनुपम दुबे की पेशी हुई पूर्ण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लकड़ी ठेकेदार शमीम हत्याकांड के मामले डॉ0 अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा जेल से फतेहगढ़ न्यायालय लाया गया। जहां न्यायाधीश राकेश कुमार के समक्ष पेश किया गया। वहीं शिशु उर्फ बालकिशन का हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र स्वीकार किया गया। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि हत्याकांड के मुकदमा वादी मोहम्मद इदरीश के अंगूठे के निशान थे। जिस मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर है। जिसकी सुनवाई के लिए २३ नवंबर की तिथि नियत है। जब तक उक्त मामले में सुनवाई नही हो जाती है तब तक कोई कार्यवाही नहीं की जाए। उक्त मामले में सुनवाई के लिए 14 फरवरी 2024 की तिथि नियत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *