नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना अंतर्गत ग्राम हमीरपुरा निवासी मुखराम पुत्र छविनाथ सिंह ग्राम ने थाना पुलिस की तहरीर दी और बताया मैंने दनियापुर निवासी कार सिंह पुत्र चोखेलाल का खेत बटाई पर लिया था। खेत में मूंगफली की थी। मूंगफली की बिक्री 64000 में हुई थी। बिक्री की रकम कार सिंह ने अपने पास पूरी रख ली थी और कहा था एक-दो दिन में तुम्हें आधे पैसे 32000 रुपए दे देंगे। शुक्रवार को जब वह कार सिंह के घर गया और पैसे मांगे, तो वह गाली-गलौज करने लगा और पैसे देने से मना कर दिया और लात-घूसों से मारापीटा। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
