कोर्ट के आदेश पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रंगादारी मांगने व झूठे मुकदमे लगवाकर जेल भिजवाने की धमकी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।कोतवाली फतेहगढ़ के सिविल लाइन मडैय़ा निवासी संजय पाठक उर्फ राजू पुत्र सतीश चन्द्र पाठक ने सीजेएम न्यायालय में दायर किये १५६(३) प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि वह विद्युत विभाग में ठेकेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मेरे पिता आस्तिक महाराज गरैया खारे फतेगहढ़ में पुजारी है। मोहल्ले का ही हिस्ट्रीशीटर सुधीर दिवाकर पुत्र लालाराम दिवाकर जो शातिर अपराधी है, उस पर लगभग अलग-अलग थानों में दो दर्जन से मुकदमे दर्ज है। हरदोई में दोषसिद्ध है। २९ मई को व्हाट्सएप काल करके धमकी देते हुए कहा कि अगर जिंदा रहना है तो रंगदारी के रुप में ५ लाख रुपये दो अन्यथा जान से मरवा दूंगा। नहीं तो झूठे मुकदमे लगवाकर जेल भिजवा दूंगा। आरोपी ने अपने मामा अजनेश उर्फ झम्पी दिवाकर के नाम व मोहल्ले वालों के फर्जी हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से झूठी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *