दो दिन बाद दबंग ने पुन: प्यार में लगायी आग, नामदर्ज दी तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खेत में रखे प्यार के ढेर में दबंग युवक ने दो दिन बाद दोबारा आग लगा दी। पीडि़त ने युवक के खिलाफ नामदर्ज तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली नवादा निवासी सुनीता देवी पत्नी कश्मीर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत में उनकी धान की फसल काटने के बाद उसका अवशेष प्यार का ढेर लगा हुआ था। जिसमें दो दिन पूर्व आग लगा दी गई थी। जिसमें से कुछ अवशेष बचा हुआ था। उसमें भी आज आग लगा दी गयी। जब पीडि़ता को जानकारी हुई, तो उसने खोजबीन के बाद गांव नवादा निवासी मनोज कुमार पुत्र लवकुश के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा ने तुरंत पुलिस वाले भेज कर युवक को गिरफ्तार करवाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *