नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात खेत में बनी कोठरी से चोरों ने दो समरसेबिल पंप व स्टार्टर चोरी कर लिए। पीडि़त किसानों ने चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला पूरन निवासी आनंद कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौना में स्थित हैं। जहां बनी कोठरी में उनका समरसेबिल पंप लगा हुआ था। बीती रात अज्ञात चोरों ने कोठरी का ताला तोडक़र समरसेबिल पम्प व स्टार्टर व अन्य उपकरण चोरी कर लिये। पीडि़त जब सुबह खेतों की तरफ गया, तो उसे समरसेबिल पम्प व स्टार्टर चोरी होने की जानकारी हुई। वहीं दूसरी घटना में गांव बघेलना निवासी उदयवीर पुत्र नेकराम शाक्य के खेत में बनी कोठरी में उनकी समर लगी थी। बीती रात चोरों ने ताला तोडक़र समरसेबिल पम्प व स्टार्टर चोरी कर लिया। पीडि़त ने गांव नगला सादिकपुर निवासी अमरपाल पुत्र नामालुम तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
