अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित।कस्बा नवाबगंज तिराहा चिकन वाली गली निवासी विशाल कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप कस्बा नवाबगंज से मंझना रोड पर अपनी बाइक पल्सर यू.पी.76एएएम9760 से जा रहा था, तभी गांव जफरपुर जाने वाले मोड़ से 50 कदम पीछे पुराने गन्ना सेंटर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना किसी तरह राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चीता लेपर्ड ने १०८ एंबूलेंस को फोन करके बुलाया। तब तक थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा दरोगा संतोष कुमार को कांस्टेबिल नीरज कुमार को भीड़ हटवाने के निर्देश दिये। मौके पर पहुंची एंबूलेंस से घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। तब तक मृतक के पिता सुरेश कश्यप को जानकारी हो गयी। वह परिजनों के साथ सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। जहां शव को देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *