सूने घर का ताला तोडक़र चोरी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद निवासी जुबैर खाँ पुत्र नबाबशेर खॉ ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मै अपने पूरे परिवार के साथ व्यापार करने हेतु वर्तमान में मुम्बई में रहता हूॅ। बीते दिनों मेरी भांजी हुमा खॉन की शादी है। इस कारण मैं १४ नवंबर को मुम्बई से अपने परिवार के साथ अपने गाँव रुदायन आ गया। जब मंै उपरोक्त कार्यक्रम से शाम 4 बजे वापस आया, तो मैंने देखा अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर का ताला तोडक़र चोर कपड़े व जेवरात व अन्य घरेलू सामान चुरा ले गये। पुलिस ने पीडि़त के शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *