नेत्र शिविर में 30 मरीज मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए हुए चिन्हित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा समिति फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित शहर के मोहल्ला मौलवी बदन खां पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर का पूर्व विधायक पुत्र विक्की सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। समिति के कोषाध्यक्ष तालिब मंसूरी व अरशद मंसूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कानपुर के जवाहर लाल रोहितगी नेत्र चिकित्सालय से आये डाक्टर व उनकी टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद संबंधित कानुपर में आपरेशन करने की जानकारी दी। ३० मरीजों को भर्ती किया गया। जिनका कानपुर में मोतियाबिंद का आपरेशन होगा। पिछले ६ वर्षों से लगातार समिति द्वारा नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है। समाजसेवा के उद्देश्य से संस्थापक/अध्यक्ष फरियाब खान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को शिविर में संरक्षक मिन्ना खां, डा0 शकील अहमद, अनवर पठान, हिलाल शफीकी, फरीद खान, अमन सलमानी, सलमान खान, शेखू खान, जमन अस्मान, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *