नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जाम खुलवा रहे सिपाही को तेज रफ्तार टै्रक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे सिपाही घायल हो गया। इस दौरान चालक टै्रक्टर छोडक़र फरार हो गया। अन्य पुलिस कर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और टै्रक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज के चौराहे पर बड़ी संख्या में भीड़भाड़ होती है। कस्बे के चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर दो सिपाही व होमगार्ड लगे है। शनिवार सायं 4रू00 बजे चौराहे पर जाम लग गया। होमगार्ड ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, तभी चीता मोबाइल सिपाही बबलू अपने एक साथी के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने लगे। इस दौरान मंझना रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टै्रक्टर चालक ने सामने सिपाही के टक्कर मार दी। सिपाही बबलू घायल हो गया। इस दौरान चालक कूद कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मी घायल सिपाही को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले गये। वहीं टै्रक्टर की चाबी न होने पर किसी तरह उसे चालू कर थाने भेजा गया।
