दबंगों ने घर में घुसकर महिला व बच्चों के साथ की मारपीट

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट कर महिला की सोने की झुमकी नोंच लीं। महिला ने सुबह थाने पहुंचकर घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जानकारी के अनुसार दबंग प्रवृत्ति के लोग दरवाजे पर खड़े होकर महिला व उनके परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। जिसका विरोध पीडि़ता के पति ने किया। इस पर दबंग उग्र हो गये और एक राय होकर महिला के परिजनों पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस घटना में पीडि़ता के बच्चे भी घायल हो गये। पीडि़त ने थाना पुलिस को गांव के ही रियाज पुत्र याकूब, नजमुल पुत्र रियाज, ओसामा पुत्र रियाज आदि के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *