विवाहित महिला नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विवाहित महिला प्रेमी के साथ हजारों की नगदी तथा लाखों के सोने चांदी की जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गयी। वहीं आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे पीडि़त पति को परिजनों ने धमकाया तथा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीडि़त पति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त पति ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर निवासी निर्दोष कुमार पुत्र जगदीश चंद्र के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पत्नी एक मासूम बच्चे की मां है। दिनांक 17 नवंबर की शाम 6.30 बजे के करीब आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया। शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी जहां एक ओर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भाग ले गया, वहीं दूसरी ओर घर में रखी 60000 की नगदी जो आवश्यक कार्य के लिए रखी हुई थी के अलावा सोने-चांदी के आभूषणों में एक चांदी की करधनी, सोने की झुमकी, चांदी की पायल तथा सोने की चेन व अन्य कीमती सामान भी ले गया। उक्त प्रकरण की शिकायत पीडि़त ने आरोपी के घर की, तो आरोपी के परिजन आगबबूला हो गए। आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीडि़त के अनुसार प्रेमी के साथ जाने वाली महिला मासूम को छोड़ गई। उधर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ करने वाले आरोपी के परिजनों द्वारा गाली-गलौज तथा अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने को लेकर पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *