
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत पर जबरदस्ती कब्जा करने आये परिवारीजनों ने मारपीट करते हुए जानलेवा फायर किया। थाना क्षेत्र के नगला मान्धाता निवासी राहुल यादव ने अपने परिजनों ज्ञानसिंह, शिवप्रताप, नरेंद्र, विपिन, आलोक, अंकुर, जितेंद्र, अनुपम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि मेरे पिता के नाम गांव में खेत है। जिसे 28 अगस्त २०२३ की सायं 4 बजे ट्रैक्टर से जुतबा रहा था, तभी आरोपीगण आये और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डन्डों से मारने पीटने लगे। जितेंद्र ने मेरे ऊपर जानलेवा फायर कर दिया । जिसमें मैं बाल-बाल बच गया। मैं और पिता भागकर घर में घुस गये। आरोपीगण भी पीछे से घर में घुस आये और मारपीट की। थाने पहुंचा, तो मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उल्टे पिताजी का 151 में चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत पत्र देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली।
