अधिशासी अधिकारी बोले बैठक का कोरम 6 सदस्यों से हुआ पूरा
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत के भाजपा में जाने से नाराज सभासदों ने आज बोर्ड की बैठक में जाने से साफ इनकार कर दिया और उन्होंने 11 सदस्यों ने ना तो क्षेत्र के कोई प्रस्ताव दिए और ना ही बैठक में सम्मिलित हुए। ईओ त्रिवेंद्र कुमार ने बताया 16 सभासदों वाली नगर पंचायत में 6 सदस्य बोर्ड बैठक में सम्मिलित हुए। जिससे कोरम पूरा हुआ और बैठक की कार्रवाई सुचारू रूप से शुरू कराई गई। जिसमें 47 प्रस्ताव आए हैं। उन सभी पर विचार कर कार्यों को सुचारू रूप से चालू कराया जाएगा। वहीं सभासद अवंतीबाई नगर कुलदीप कुमार का कहना था कि उनके साथ 11 सभासद मौजूद रहे। कोरम पूरा न होने के बावजूद भी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी की मनमानी के चलते कोरम पूरा दिखाकर फर्जी बैठक करा ली गई। कोरम में ना जाने वाले सभासद 07 रानी अवंती बाई नगर सभासद कुलदीप कुमार, 01 अंबेडकर नगर बबली देवी पत्नी महेश्वर सिंह, वार्ड नंबर 12 गोविंद नगर पूजा राठौर पत्नी अमन राठौर, वार्ड नंबर 6 भगत सिंह नगर रामवती देवी, वार्ड नंबर 8 शास्त्री नगर रंजीता बानो, वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर आरती देवी, वार्ड नंबर 15 इंदिरा नगर रजनी देवी, वार्ड नंबर 11 दीनदयाल नगर पुष्पेंद्र यादव, वार्ड नंबर 2 द्रोपती नगर पवन कुमार सूर्यवंशी, वार्ड नंबर 13 नेहरू नगर बृजमोहन सिंह, वार्ड नंबर 5 लक्ष्मीबाई नगर ललित कुमार श्रीवास्तव सहित 11 सभासदों ने बहिष्कार किया।
