फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की २०२४ में होने वाली हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र फाइनल करने का समय बढ़ा दिया गया है। छात्र आवंटन संख्या के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची की अंतिम रुप देते हुए उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइड पर अपलोड किया जायेगा। जिस पर आपत्तियों का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षकों को २६ नवम्बर तक करना होगा। इसके पश्चात १० दिसम्बर को यूपी परीक्षा केंद्रों और छात्र आवंटन संख्या को फाइनल करेगा।
बोर्ड के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के अनुसार विद्यालय स्तर आयोजित की जाने वाली कक्षा १२ की प्री-बोर्ड प्रोयागिक परीक्षाएं पांच जनवरी से १२ जनवरी के मध्य आयोजित की जायेगी। इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिये गये है। इसके अलावा कक्षा ९ एवं ११ की वार्षिक परीक्षाएं एवं कक्षा १० एवं १२ की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा १३ से २२ जनवरी के बीच कराई जायेगी। इसके अनुरुप व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिये गये है।
प्रश्न पत्रों का रख-रखाव और पुख्ता होगाफर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड प्रश्न पत्रों का रख-रखाव पूर्व वर्षों से और पुख्ता करने जा र हा है। २०२४ की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों के लिए अलग स्ट्रांग रुम बनेगा। अभी तक प्रश्न पत्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के साथ एक ही कक्ष में रखा जाता था। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार प्रश्न पत्रों को उत्तर पुस्तिकाओं से अलग डबल लॉक अलमारी वाले स्ट्रांग रुम में रखा जायेगा। जिसकी २४ घंटे ऑन लाइन निगरानी भी होगी
