विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर नोडल अधिकारी ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सुभाष चंद्र अग्रवाल अपर महानिदेशक विदेश व्यापार/नोडल अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दृष्टिकोण की तैयारी पूरी यूपी में बहुत अच्छी हैं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के पास ड्रोन प्रदर्शन किया जाए। विकसित भारत यात्रा में बैंकर्स का बहुत बड़ा रोल है, सभी बैंक अच्छे से कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। मेरी कहानी मेरी जुबानी के लाभार्थियों को पूर्व से ही चिन्हित कर लिया जाए। सभी नोडल अधिकारी डे-टू-डे फोटो, वीडियो अपलोड करें और गुणवत्ता पूर्ण अपलोडिंग करें। आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को इनवाइट किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मे कराए गए कार्यक्रम/ कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कराई जाने वाली कार्यक्रमों व कार्य योजना के संबंध में नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *