
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी बालिका में फर्रुखाबाद की तीन छात्राओं का चयन किया गया। सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता २२ नवम्बर से २४ नवम्बर तक एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम आगरा में आयोजन होगा। जिसमें जनपद की सात बालिकाओं ने मण्डल टीम में चयन हेतु २० नवम्बर को कानपुर मण्डल जूनियर बालिका कबड्डी का ट्रायल खेल मैदान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय में किया गया था। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद की तीन बालिकाओं का चयन प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। कु0 रुपाली, कु0 नैन्सी, कु0 महक मिश्रा तीनों बालिकायें ग्रामीण क्षेत्र सलेमपुर भरखा ब्लाक राजेपुर की है। बालिकाएं प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आगरा में खेलेगी। १२ सदस्यीय टीम में जनपद की तीन छात्रायें का चयन किया गया है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव एवं जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने बालिकाओं को बधाई दी।
