मत्स्य दिवस पर योजनाओं की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व मात्स्यिकी दिवस पर कृषि भवन लकूला के सभागार में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मत्स्य विभाग की संचालित सभी योजनाओं में मत्स्य पालक कल्याण कोष को संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत मछुआ समुदाय के गरीब व्यक्तियों को सामुदायिक भवन, एकल मछुआ आवास, दैविक आपदा, चिकित्सा सहायता एवं कौशल विकास हेतु मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रशिक्षण का कार्यक्रम हेतु पंजीकरण कराया जा रहा है। मत्स्य से जुड़े सभी व्यक्तियों को किसान क्रेडित कार्ड की सुविधा, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना का संचालन किया जा रहा है। मत्स्य पालकों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने सभी को सम्बोधित कर विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जितेन्द्र कनौजिया, योगेश चौहान, रिशू चौहान, संदीप बाथम, अजीत बाथम, राशिद, गोपी बाथम, ज्ञानेन्द्र कश्यप, सचेन्द्र, सुशील मिश्रा, मुनेश कश्यप, कुलदीप बाथम, मदनपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *