आज भी सबके दिलों में नेताजी बसे हैं: विजय यादव

पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी के साथ मनायी गई मुलायम सिंह की जयंतीफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धरती पुत्र मुलायम सिंह की ८५वीं जयंती मनायी गई। प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य विजय यादव व जिला महासचिव इलियास मंसूरी, युनूस अंसारी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के0के0 यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने अपने पदाधिकारियों के साथ मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। विजय यादव ने कहा कि नेताजी सबके दिलों में बसे हैं। उन्होंने पिछड़े समाज व देशवासियों के लिए कार्य किया। किसान, नौजवान, व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ाया। हम उनकी जयंती पर संकल्प लेते हैं कि जो नेताजी के विचार रहे हंै हम उनसे पे्ररित हैं। उनका सपना रहा कि देश तरक्की की ओर बढ़े। जो लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें रोकना है और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाना है। संचालन युनूस अंसारी ने किया। इस मौके पर शम्भू दयाल, हर्ष गंगवार, आनन्द यादव, जहान सिंह लोधी, देव सिंह यादव, अंकित यादव, रिजवान खान, विकास गुप्ता, नंदकिशोर दुबे, मदन पाल, शशांक सक्सेना, राजपाल यादव, मुजीबुल हसन, रघुवीर सिंह यादव, प्रभात कुमार, पंकज गुप्ता, सच्चिदानंद, रंजीत चक, शैलेन्द्र सिंह, लक्ष्मीदेवी, पूजा कठेरिया, नेत्रपाल सिंह, अमरीश यादव, रामचन्द्र वर्मा, रेशमा, अंजली, शांतिदेवी, सविता, रेनू, रीना, रामाधार, ललित कुमार आदि लोग बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *