खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने भरे सैंम्पल, किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित एफएसडब्लू जनपद आयी हुई है। एफएसडब्लू खाद्य नमूना जाँच की व्यवस्था है। गुरुवार को दरियागंज व जहानगंज पर नमूना जाँच का कार्य किया गया। साथ ही 35 खाद्य कारोबार कर्ताओं एवं आम जनमानस को स्थान दरियागंज तथा 45 खाद्य कारोबार कर्ताओं एवं आम जनमानस को जहानगंज में नमूना जाँच कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जागरूक किया गया तथा मिलावट की जाँच, स्वच्छता व सेफ फूड के बारे में बताया गया। एफएसडब्लू के साथ आये गुलाब सिंह व खाद्य विश्लेषण का प्रशिक्षण प्राप्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार मिश्र द्वारा रामप्रसाद, विपिन, नेत्रपाल, विनोद, बलवीर, राजेश, पप्पू गुप्ता, आत्माराम, अनिल कुमार के यहां से क्रमश: पेड़, पेसन, वर्फी, बूंदू लड्डू, अरहर दाल, काली मिर्च, सोहन पापड़ी, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, छेना, पनीर का सैंपल भरा गया। जिसमें ३८ नमूनों में ३३ विशुद्ध पाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *